2. Bhanupratappur by-election news: चुनाव परिणाम की तारीखों में हुआ बदलाव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी

कांकेर। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव ( By-election on Bhanupratappur seat ) की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सीट कांग्रेस विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुई है। यहां १७ नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे जबकि मतदान ५ दिसंबर को होगा। चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर चुनावी सियासत तेज हो गई है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी रिक्त लोकसभा व विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। यहां 5 दिसंबर को मतदान होगा। घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से होगी। गौरतलब है कि यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। अब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा फिर एक बार आमने-सामने होंगे। हालांकि अब तक हुए उपचुनाव में कांग्रेस ही बाजी मारती आ रही है और प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत है।
By-election on Bhanupratappur seat उपचुनाव का कार्यक्रम
नामांकन 1- 0 नवंबर से 17 नवंबर 2022
नामांकन की जांच – 18 नवंबर
नाम वापसी – 21 नवंबर तक
मतदान – 5 दिसंबर
मतगणना – 8 दिसंबर



