छत्तीसगढ़

1. नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे बाइक सवार दो जवानों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

सुकमा।   जिले के एनएच-30 में एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे बाइक सवार दो जवानों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृत दोनों जवान डीआरजी के बताये जा रहे हैं।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ इन दिनों ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ डीआरजी के जवान गये हुए थे। मृतक दोनों जवान सहायक आरक्षक हैं। जवान के नाम पदम मोय्या और मौसम सुब्बा बताया जा रहा है। पदम मोय्या दोरनापाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मौसम सुब्बा कोंटा का रहने वाला है।

बताया जाता है कि कि एलमागुड़ा में आपरेशंस चल रहा था, रात में आपरेशन के बाद जवान पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में लौट रहे थे। बाइक सवार दो सहायक आरक्षक को सामने से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस घटना दो जवान के सर पर काफी चोंटे आयी थी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button