छत्तीसगढ़
1. एक बाइक पर सवार चार युवक ट्रेलर से टकराए, एक की मौत, तीन युवकों को आई गंभीर चोटें

कोरबा. दुर्घटना बिलासपुर- अंबिकापुर राजमार्ग पर पाली शिव मंदिर के करीब हुई। एक बाइक पर सवार चार युवक पाली शिव मंदिर के पास ट्रेलर से टकरा गए। ट्रेलर बिलासपुर से कटघोरा की तरफ जा रही थी। घटना इतना भयावह था कि एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को पाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान रंजीत पटेल उम्र 17 निवासी लबदपारा (पोड़ी) से की गई है।
पेड़ से टकराई कार, बिलासपुर के छह युवक घायल
पाली थाना क्षेत्र में एक और घटना हुई। पाली चैतुरगढ़ से लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार छह युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी बिलासपुर के मध्यनगरी चौक के निवासी है। नए साल में पिकनिक मानने के लिए चैतुरगढ़ पहुंचे थे।



