छत्तीसगढ़

4. छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चांपा।  जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच मेें लिया है।

बता दें कि ग्राम रोगदा निवासी लड़की अपनी बहन के साथ रहती थी। माता-पिता रोजी रोटी की तलाश में यूपी के अयोध्या गए हुए हैं। वह हमेशा की तरह स्कूल से आई थी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन शाम 6 बजे जब घर पहुंची तब कमरे में अपनी बहन को रस्सी में फांसी के फंदे पर लटके देखा।

तो उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। ग्रामीणों ने सरपंच के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के बाद ही केस में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button