अंतर्राष्ट्रीय
भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री,मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन में ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। मोदी ने भारतीय मूल के सुनक के माध्यम से ब्रिटेन में रह रहे भारतवंशियों को भी दिवाली की विशेष शुभकामना दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा, “ ऋषि सुनक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर आपको हार्दिक बधाई। मैं विभिन्न वैश्विक मुद्दों और 2030 की वृहद योजना को लागू करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की प्रतीक्षा करता हूं। ऐसे समय में जबकि हम अपने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक भागीदारी में परिवर्तित कर रहे हैं।



