7. दिवाली पर घर की सफाई के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं होगी कोई परेशानी

दिवाली आने वाली है, हर कोई अपने घर को चमकाने में जुट गया है। लेकिन फेस्टिव सीजन में घर की साफ-सफाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाहर के साथ-साथ घर का काम भी देखने में बहुत मुश्किल होती है। ऐसे में हम घर की साफ सफाई से खुश नहीं हो पाते हैं। कई बार घर के किस हिस्से से सफाई करना शुरू करें इसे लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको दिवाली के समय घर की साफ सफाई के लिए कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप घर की सफाई अच्छे से कर पाएंगे और अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे।
सबसे पहले पूरानी चीजें निकाले बाहर घर की सफाई शुरू करने से पहले अपना लोड थोड़ हल्का कर लें। इसके लिए सबसे पहले आप घर में रखा बिना यूज का सामान निकाल कर बाहर रख दें। इसमें आपके पूराने कपड़े जो अब पहनते नहीं हैं, उसे हटा दें। अगर आप उन कपड़ो के कभी आगे पहनने की सोच रहे है तो उन्हें पैक करके अलग रख दें। घर में रखा टूटा-फूटा सामान जैसे पुरानी क्रॉकरी, जुटे, कोई मशीन सभी को निकाल कर बाहर फेंक दें। इसी समय जुटे के रैक को साफ कर लें। ताकि आपको बार-बार इसे साफ न करना पड़े।
इस तरह करें घर की सफाई शुरू घर की साफ सफाई करने से पहले आप कुछ कॉटन के कपड़े अपने पास रख लें। कुछ सुखा ही रखें, तो कुछ कपड़ों को गीला कर लें। इसके साथ ही ब्रश, स्पॉन्ज, सरफ जैसे सफाई में यूज होने वाले सामान भी अपने पास ही रख लें। ताकि बार बार आपको उन्हें लेने के लिए अपना समय बर्बाद न करना पड़ें। साफ-सफाई के दौरान घर में टंगे पर्दे, सोफा कुशन, कारपेट भी हटाकर बाहर या छट पर रख दें। इससे ये ज्यादा गंदे नहीं होंगे। घर की सफाई आप घर में लगे मकड़ी के जालों से करें। हर में लगे हर कोने से मकड़ीके जालों को हटा दें। जालों को साफ करने के लिए आप लैडर का यूज कर सकती हैं। इससे आप घर के किसी भी ऊचाई पर बने मकड़ी के जालें को आराम से हटा सकती है। घर में लगे सभी जालों को साफ करने के बाद आप घर के पांखों को साफ करें। पहले आप सूखे कपड़े से पंखे पर जमी धूल साफ करें। इसके बाद सरफ वाले पानी में कपड़ा भीगों कर साफ करके सूखे कपड़े से पंखा पोछ दें।
किचन की सफाई के लिए करें ये काम घर की सफाई के दौरान सबसे ज्यादा मेहनत आपको किचन की सफाई के लिए करनी पड़ती है। किचन में रखा हर ज्यादातर सामान जरुरी होता है। और रोज यूज होता है। इसलिए आप सबसे पहले किचन में रखें बर्तन और डिब्बों को साफ करें। इसके लिए एक बड़े से टब में पानी लेकर उसमें सरफ मिला लें। अब आप गंदे बर्तनों और डब्बों को साफ करें। कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए भी आपको काफी सावधानी बर्तनी पड़ती है। इसलिए आप सबसे पहले गर्म पानी में नमक और सरफ डाल कर इस घोल से शीशे के बर्तन को साफ करें। किचन के सारे बर्तनों और डिब्बो को साफ करने के बाद सबको बाहर रख दें। इसके बाद किचन की स्लैब और अलमारियों की अच्छे से सफाई कर दें। किचन की अच्छी से सफाई करने के बाद किचन के बर्तन और सभी सामाने को अच्छे से सेट करके रख दें।

बाथरूम पर दें ज्यादा ध्यान कहते है घर में आए मेहमान आपके बाथरूम की सफाई देखकर आपको जज करते हैं। इसलिए घर में सबसे ज्यादा बाथरूम का चमकना जरूरी होता है। बाथरूम को साफ करने के लिए सबसे पहले आप बाथरूम में रखे बाल्टी, मग, टूथब्रश होल्डर को साफ करें। अगर इन चीजों पर लगे दाग नहीं हट रहे, तो दाग वाली जगह पर सोडा लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आच्छे से रगड़ का धो दें। इसके बाद सभी सामान को बाथरूम से बाहर निकाल कर सूखने के लिए रख दें। इसके बाद बाथरूम की दीवारों और फर्श की टाइल्स को बाथरूम किलीनर से साफ कर दें।

फर्नीचर की ऐसे करें सफाई घर में रखा सोफा और कुसियों पर जमी धूल को अच्छे से झाड़ लें। सोफा के गद्दों और कारपेट को वैक्यूम क्लीनर से अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद घर में रखें अन्य फर्नीचर को भी अच्छे से साफ कर लें। पहले सर्फ वाले पानी का इस्तेमाल करें, फिर उसे सुखे कपड़े से अच्छे से सुखा लें। घर के हर फर्नीचर की सफाई करने के बाद फर्श की सफाई करें। पूरे घर को पानी से धो दें। इससे कौनो में जमी धूल भी निकल जाएगी। इसके बाद वायपर से पानी सारा हटा कर अच्छे से पोछा लगा दें।

सफाई के लिए खुद को ऐसे करें तैयार घर की सफाई से पहले आप खुद इसके लिए तैयार हो जाएं। साफ-सफाई के दौरान घर में बहुत सारी धूल निकलती है, जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए सबसे पहले अपने चेहरे पर कोई क्रीम लगा लें। और बालों को भी ऑइलिग कर लें। और अपने मुंह पर कपड़ा बंध कर ही साफ सफाई शुरू करें।



