छत्तीसगढ़

4. जिंदगी खत्म करने का मैसेज घरवालों को भेजकर चलती ट्रेन से कूदा युवक, 80 मीटर खाई में मिला शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है. बिलासपुर के जंगल में एक युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी. युवक का शव बरामद कर लिया गया है. लाश रेल लाइन के नीचे 80 मीटर गहरी खाई में पड़ी थी. पुलिस 7 घंटे बड़ी ही मशक्कत करने के बाद लाश को बाहर निकाला गया. घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है.

बीतीरात को पुलिस को जानकारी मिली की खाई में एक युवक की लाश पड़ी मिली है. लाश भनवारटंक रेलवे स्टेशन के आगे घने जंगलों में रेलवे टनल के पहले दो पहाड़ को जोड़ने वाला अमरनाला पुल के नीचे मिली. जह पर लाश मिली है वह पर पहुँचने का कोई साधन नहीं है.

शव जहाँ पर था वहां पर जाने का कोई रास्ता नहीं था. पुलिस गाँव वालों की मदद से 4 किलोमीटर पैदल चलकर लाश तक पहुंची. युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. युवक की पहचान सागरप्रसाद घिरे के रूप में हुई है. उसके परिजन से पुलिस ने संपर्क किया, तब पता चला कि उसने अपने मोबाइल से परिजनों को आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म करने को लेकर मैसेज भेजा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button