छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अगर आपके पास भी आ रहा आधार कार्ड से लोन दिलाने का मैसेज तो हो जाएं सावधान वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार

अगर आपके पास भी दो मिनट में लोन दिलाने का मैसेज आ रहा है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, ये मैसेज फर्जी है। ठग आधार कार्ड लोन के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक आसानी से लोन देने की बात कह रहे हैं।

रायपुर। Loan From Aadhar Card: अगर आपके पास भी दो मिनट में लोन दिलाने का मैसेज आ रहा है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, ये मैसेज फर्जी है। त्‍योहारी सीजन और लोगों के खर्च को ध्यान में रखते हुए लोन के नाम पर फ्राड करने ठग आधार कार्ड लोन के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक आसानी से लोन देने की बात कह रहे। इंटरनेट मीडिया के जरिए और मैसेज भेजकर आधार कार्ड से लोन देने का झांसा दिया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों को ठगी के नए तरीके से सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है। मोबाइल नंबर पर फोन कर लोन लेने की बात कहने पर ठग बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड भेजना होगा।

साथ में 2500 रुपये भी इसके बाद खाते में मांगी जाएगी। रकम लोन लेने वाले के खाते में आनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा। लेकिन यहां राशि ट्रांसफर करने से पहले लोन लेने वाले को 2500 ठग के खाते में जमा करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button