छत्तीसगढ़

4. छत्तीसगढ़ में युद्ध का असर: विदेशी टूरिज्म सेक्टर को 50 करोड़ का नुकसान, 30% बुकिंग रद्द…

रायपुर:   अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले का असर अब छत्तीसगढ़ के टूरिज्म उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले 10 दिनों में ही प्रदेश की ट्रैवल एजेंसियों को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल होली की लंबी छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने विदेश यात्रा की बुकिंग करवाई थी। लेकिन युद्ध की स्थिति बनने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी, जिससे ट्रैवल एजेंसियों के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है।

होली वेकेशन की 30% विदेश यात्रा बुकिंग रद्द:

ट्रैवल एजेंसी संचालकों के अनुसार, होली के दौरान विदेश जाने वाले यात्रियों की लगभग 30 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं। युद्ध की स्थिति को देखते हुए कई लोग फिलहाल विदेश यात्रा से बच रहे हैं। इसके कारण एजेंसियों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

समर वेकेशन की बुकिंग पर भी मंडरा रहा खतरा:

टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि मई-जून तक युद्ध की स्थिति समाप्त नहीं हुई, तो प्रदेश की ट्रैवल एजेंसियों को 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। हालांकि समर वेकेशन के लिए विदेश यात्रा की बुकिंग करा चुके यात्री अभी टिकट रद्द नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे लगातार एजेंसियों से यात्रा की स्थिति, रिफंड और अन्य विकल्पों को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

दुबई कनेक्टिंग फ्लाइट होने से ज्यादा असर:

छत्तीसगढ़ से विदेश जाने वाली अधिकांश फ्लाइट्स दुबई, अबूधाबी, कतर, दोहा और ओमान के जरिए कनेक्ट होती हैं। युद्ध के कारण इन क्षेत्रों से गुजरने वाली कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया है। इसका असर यूरोप, यूके और अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। यदि एयरलाइन खुद फ्लाइट रद्द करती है तो यात्रियों को पूरा रिफंड मिलता है, लेकिन यात्री द्वारा टिकट कैंसिल करने पर कुछ राशि काट ली जाती है।

विदेश की जगह देश में विकल्प तलाश रहे पर्यटक:

युद्ध के चलते कई पर्यटक अब विदेश जाने के बजाय भारत के ही पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग अब गोवा, केरल, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स ने क्या कहा- छत्तीसगढ़ ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के भरत देव ने बताया कि होली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विदेश यात्रा की टिकट रद्द कर दी है। वहीं व्यास ट्रैवल्स की संचालक कीर्ति व्यास के मुताबिक, होली के समय लगभग 50 प्रतिशत फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, जिससे करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button