छत्तीसगढ़

4. दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण: 10वीं, 12वीं को छोड़कर सभी क्लासेस ऑनलाइन करने के आदेश

नई दिल्ली:    दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार ने 10वीं, 12वीं को छोड़कर सभी क्लासेस ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए हैं. इस हफ्ते यानी 10 नवंबर तक अब दिल्ली में केवल 10वीं और 12वीं के बच्चे ही फिजिकल स्कूल जा सकेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी. हालांकि स्कूल प्रमुखों पर यह निर्णय छोड़ दिया है कि वे 10वीं और 12वींके बच्चों की कक्षा भी ऑनलाइन करना चाहते हैं या फिजिकल. पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के चलते पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया था. बाद में वायु गुणवत्ता में गिरावट होने पर पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए थे.

दिल्ली में नवंबर महीने के शुरू होते ही घर-बाहर में सांस लेना मुश्किल हो गया है. वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है.  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दिल्ली में तय सीमा से करीब 100 गुणा ज्यादा प्रदूषण है. रविवार को दोपहर तक दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI का स्तर 859 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक है.

 

Related Articles

Back to top button