राष्ट्रीय

धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 6 वस्‍तुएं, घर में आएगी दरिद्रता

Dhanteras 2022 : कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके परिवार में दरिद्रता ला सकती है। आइये जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खरीदने से आपको बचना चाहिए।

Dhanteras 2022 : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके परिवार में दरिद्रता ला सकती है। आइये जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खरीदने से आपको बचना चाहिए।

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन लोग बर्तनों की खरीद करते हैं। अगर आप भी बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कांच के बर्तन या चीनी, मिटटी के बर्तन बिल्कुल न खरीदें। कांच का संबंध राहु से माना गया है। इस शुभ दिन पर राहु से जुड़ी चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। इससे घर में तनाव की स्थितियां पैदा होती है

खर्चे बढ़ते हैं और दरिद्रता आती है।

नुकली चीजें

कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तरह की नुकीली चीजों को धनतेरस के दिन घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए ये चीजें क्लेश का कारण बन सकती हैं। जहां अशांति रहती है, वहां कभी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

चीनी मिट्टी की चीजें

चीनी मिट्टी के शोपीस, बर्तन आदि को भी धनतेरस के दिन नहीं लाना चाहिए। इन चीजों को घर में लाना शुभ नहीं होता है इन चीजों में स्थायित्व नहीं होता ये चीजें कभी भी टूट-फूट सकती हैं। ऐसे में इनसे कभी बरकत नहीं आती।

लोहे का संबन्ध शनि से माना गया है धनतेरस के दिन लोहे से जुड़ी कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए। इससे आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है।

एल्युमिनियम की चीजें

एल्युीमीनियम से जुड़ी चीजों को भी खरीदने से बचना चाहिए एल्युअमीनियम का सम्बन्ध भी राहु से माना गया है। राहु से जुड़ी चीजे घर में दरिद्रता लेकर आती हैं। इन्हें खरीदने से बचें।

प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक के सामान से घर में बरकत नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक का कोई भी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button