वाह! आप के पंजाब में 50 लाख परिवारों के बिजली बिल शून्य
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के 72.66 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 50 लाख उपभोक्ताओं के बिल शून्य हो गए हैं।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………
अमृतसर। पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने मंगलवार को कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के वादे अनुसार राज्य के 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के 72.66 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 50 लाख उपभोक्ताओं के बिल शून्य हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है, जब प्रदेश में 14 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली मुहैया कराई गई है। ईटीओ ने कहा कि लोगों ने हमें बदलाव लाने के लिए वोट दिया था और हमने आपसे वादा किया था कि पंजाब को फिर से खुशहाल पंजाब बनाया जाएगा, जहां राज्य के सभी लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान किया गया है।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तारागढ़ और बडाला के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए क्रमश: 22 लाख 76 हजार और 12 लारख 54 हजार रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया।



