एरोन फिंच ने अंपायर को दी गाली तो आईसीसी ने लगाई फटकार, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिली ये सजा
फिंच को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक श्रव्य अश्लीलता के उपयोग से संबंधित है।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर की है। कैमरन ग्रीन की तीसरी गेंद पर बटलर अपरकट लगाने से चूक गए और गेंद विकेट कीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बटलर के कैच की अपील की मगर अंपायर ने इस नकार दिया। जब एरोन फिंच साथी खिलाड़ियों से डीआरएस लेने की चर्चा कर रहे थे तब तक समय निकल गया। इसके बाद फिच अंपायर से उलझ गए और इस दौरान उन्होंने गाली भी दी। फिंच ने ऐसा कर आईसीसी की आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन किया।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक श्रव्य अश्लीलता के उपयोग से संबंधित है।
फिंच ने अपनी गलती स्वीकार की और एक आधिकारिक फटकार के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में फिंच का पहला अपराध था इस वजह से उन पर सस्पेंड होने का कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा हरकर दोहराकर अपनी मुसीबत नहीं बढ़ाना चाहेंगे।
बता दें, नियमों के अनुसार जब किसी खिलाड़ी को 24 महीनों के अंदर 4 या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो उसे एक निलंबन प्वाइंट में बदल दिया जाता है और उस खिलाड़ी पर इस दौरान कुछ मैचों का बैन भी लगता है।



