2. चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी: बनियान और निक्कर पहने पंहुचा बिजली ऑफिस, बत्ती गुल के चक्कर में JE को जड़ा थप्पड़

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से एक मामला सामने आया है जहाँ चौकी प्रभारी बनियान और निक्कर पहने ही बिजली ऑफिस में घुस गया और बत्ती गुल होने पर JE( जूनियर इंजीनियर) से झगड़ा करने लगा. इतना ही नहीं चौकी प्रभारी ने JE( जूनियर इंजीनियर) को थप्पड़ भी जड़ दिया. इस पुरे घटना की वीडियो अब वायरल हो रही है. मामला लोहारा थाना क्षेत्र के मंगचुवा चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ भंवरमरा से जुन्नापानी के बीच 33 KV लाइन में ब्रेकडाउन था. जिसके कारण कुछ इलाकों की बिजली गुल थी. इस बीच रात को करीब 9 बजे मंगचुवा स्थित बिजली ऑफिस में मंगचुवा चौकी प्रभारी एएसआई दुलारू राम भांडेकर दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गया. पहले तो उसने वहां के स्टाफ से बातचीत की फिर झगड़ा करते हुए JE नुपेंद्र कुमार को थप्पड़ जड़ दिया.
अगले दिन जेई ने की शिकायत
अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.वीडियो में दुलारू राम भांडेकर ये कहते हुए नजर आ रहा है कि पूछना तो चाहिए मैं कौन हूं. पूछना चाहिए ना..कितने घंटे से लाइट बंद है…बताओ. इस पर जेई कह रहा है कि हम तो इसीलिए आए हैं. पर आप गाली दे रहे हैं. ये ठीक नहीं है.इस दौरान दूसरे पुलिसकर्मियों ने दुलारू को काफी समझाया भी था. मगर वह बार-बार जेई को गाली देता रहा. अगले दिन रविवार को इस मामले में जेई नुपेंद्र कुमार ने लोहारा थाने में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वहां सुधार का काम किया जा रहा था. 2 बस्ती में बिजली आ भी गई थी. केवल मंगचुवा बस्ती ही बचा हुआ था. मैं अपने ऑपरेटर के साथ कंट्रोल रूम में था. इसी दौरान यह घटना घटी है. जेई ने पुलिसवाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है.
चौकी प्रभारी निलंबित
बताया जा रहा की चौकी प्रभारी को पिछले दो दिन पहले की प्रभार दिया गया था. और यह विवाद हो गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी जितेंद्र सिंह यादव ने एएसआई भांडेकर को निलंबित कर दिया है. कहा कि भांडेकर के खिलाफ जांच होगी. इसके अलावा विभागीय कार्रवाई अलग से होगी.



