छत्तीसगढ़

1. दो युवकों ने की किशोर की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने पहुंचे दोनों आरोपी, जाने क्या है वजह

बिलासपुर।  जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में गुटखा लेने पहुंचे दो युवकों ने दुकान में बैठे किशोर पर फायरिंग कर दी। जिससे किशोर की मौत हो गई। वहीं किशोर के माता-पिता भी घायल हो गए है। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

बता दें कि मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय 43 वर्ष घर में ही किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी 39 वर्ष वर्ष, अनिश अजय 17 वर्ष और नेहा अजय 12वर्ष रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला।

गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक किशोर पर रौब झाड़ने लगे और फिर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद अनिश के माता-पिता बाहर आए और उन दोनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट किया। जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे कट्टा से अनिश पर फायरिंग कर दी और भाग निकले। जिससे अनिश को गोली लगी और उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button