छत्तीसगढ़

7. विटामिन ई त्वचा से लेकर बालों को रखे स्वस्थ, शरीर में इसकी कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

विटामिंस कई तरह के होते हैं, जिसमें हम सबसे ज्यादा विटामिन ए, बी, सी, डी पर फोकस करते हैं. बेशक, इन विटामिंस से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाए रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक विटामिन है? जी हां, विटामिन ई ना सिर्फ कई रोगों से बचाता है, बल्कि बालों और स्किन के लिए भी आवश्यक विटामिन है. विटामिन ई (Vitamin E) युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है, जिससे उनके शरीर में इसकी कमी हो जाती है. इस कमी के कारण बालों, स्किन की समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में हर किसी के लिए विटामिन ई से भरपूर फूड्स का सेवन स्वस्थ शरीर, स्किन और हेयर के लिए ज़रूरी है. आइए जानते हैं क्या है विटामिन ई, इसकी कमी होने शरीर में क्या संकेत नज़र आ सकते हैं और इसका फूड सोर्स क्या हैं.

क्या होते हैं विटामिन?
विटामिंस भोजन में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो न सिर्फ शरीर के सामान्य वृद्धि और विकास को सपोर्ट करने में सहायक होते हैं, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म को विभिन्न रोगों से लड़ने और इनके कार्यों में मदद करते हैं. विटामिंस वाटर सॉल्युबल और फैट सॉल्युबल होते हैं. 13 तरह के आवश्यक विटामिंस हैं, जिनकी जरूरत शरीर को पड़ती है. इनमें से नौ विटामिन तो कई रोगों के होने के जोखिम को भी कम करते हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. इन्हीं में से एक विटामिन है विटामिन ई.

विटामिन ई क्या है?
स्टाइलक्रेज डॉट कॉममें छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन ई कई शारीरिक क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. चूंकि, यह एक फैट-सॉल्युबल एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है. विटामिन ई के कई काम हैं, जैसे एन्जाइम एक्टिविटी को रेगुलेट करना, मांसपेशियों के विकास को बनाए रखना, आंखों और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को दुरुस्त रखना आदि. अक्सर लोग इस पोषक तत्व को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं, जिसे एक दिन शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाती है. यदि आपके शरीर में भी इस विटामिन की कमी है तो अपने आहार में विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं.

विटामिन ई की कमी के लक्षण

  • विटामिन ई कमी होने से शरीर की मांसपेशियों में दर्द रह सकता है. मसल्स कमोजर हो सकती हैं.
  • बॉडी पार्ट भी सुन्न होने लगता है.
  • स्किन और बालों की समस्याओं से परेशान रहना.
  • आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है.
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना.
  • विटामिन ई से भरपूर फूड्स
    शरीर में यदि विटामिन ई की कमी हो गई है तो इससे भरपूर फूड्स खाना शुरू कर दें. इसकी कमी से आपको हार्ट डिजीज हो सकता है. साथ ही शरीर को ऑक्सीजन सही से ना मिलने पर कई बार ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक आदि आने ती संभावना बढ़ जाती है. विटामिन-ई की कमी से मानसिक डिसऑर्डर, इम्यूनिटी कमजोर होना, आंखों से संबंधित समस्या, स्किन ड्राइनेस, बालों का अधिक झड़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं. एवोकाडो, बादाम, सूरजमुखी का बीज, व्हीट जर्म ऑयल, केल, पालक, पीनट बटर, पाइन नट्स, हेजल नट्स, ब्रोकली, सोया प्रोडक्ट्स, सूखे खुबानी, कीवी आदि विटामिन ई के मुख्य फूड सोर्स हैं.

Related Articles

Back to top button