छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर–  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। इस दिन प्रतिवर्ष अधर्म और बुराई के नाश के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के साथ हमें अपने अंदर बसी बुराइयों से मुक्ति का भी संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button