छत्तीसगढ़

बहुजन , मुलनिवासी विचारधारा से और भाजपा से गठबंधन की बात करनेवाले नेताओं से दुर रहे आंबेडकरवादी – डा.मोहनलाल पाटील

हिन्दी साहीत्य भवन , बर्डी,नागपुर में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडीया ( आंबेडकर ) व्दारा विदर्भ हिन्दी साहित्य भवन में जिला नागपुर के अध्यक्ष सारंग जिवने की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ ।

हिन्दी साहीत्य भवन , बर्डी,नागपुर में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडीया ( आंबेडकर ) व्दारा विदर्भ हिन्दी साहित्य भवन में जिला नागपुर के अध्यक्ष सारंग जिवने की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ । सम्मेलन को राष्टीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा गोजु पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुवरलाल रामटेके, महाराष् सचिव कैलाश मोरे, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र मुनेश्वर, महासचिव भीमराव डोंगरे, एवं शहर अध्यक्ष महेन्द्र मेश्राम ने संबोधित किया तथा मजुश्री जिवने, पुर्णिमा फुलझले, जयश्री उकुडे , उषाताई चव्हाण , स्वेता मेश्राम, रंगराज गोस्वामी , राजु पेंदाम, गुप्तमन्यु मेश्राम, फोगल बन्सोड , प्रविण बन्सोड, सुभाष कांबले, सुनिल वनकर , कपील शेवाले, रामकृष्ण डोंगरे, बुध्देश्वर मेश्राम, ब्रजेश चवरे, हर्षवर्धन मेंढे , नामदेव मेश्राम, अश्विन गणविर, कैलाश बोरकर,कृष्णा गायकवाड आदि कार्यकर्ता बढी़ संख्या में उपस्थित थे ।

कर्यक्रम में छ ग से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आंबेडकर ) के राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष गोजु पाल रहे उपस्थित

इस अवसर पर डा मोहनलाल पाटील ने कहा की बहुजन और मुलनिवासी विचारधारा ने जनता को सत्ता का लालच देकर बाबासहाब की धम्मक्रांती रोकने का काम किया है और रिपब्लिकन विचारधारा प्रबुध्द भारत बनाये जाने के लक्ष्य को लेकर चल रही है । वही विषमतावादी और नफरत की राजनिती करनेवाली भाजपा के साथ देनेवाले रिपब्लिकन नेताओं से आम्बेडकरवादी जनता ने दुर रहना चाहिए । सिर्फ वैयक्तिक स्वार्थ होने के कारण रिपब्लिकन पार्टी का कोई जनप्रतिनिधी पिछले 18 वर्षो से लोकसभा और विधानसभा में चुनाव विजयी नही हो रहा । हमारी पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद और महाराष्ट्र विधानसभा में एम एल ए चुनकर भेजने का संकल्प लिया है । हमारी पार्टी देश के 31 राज्यों में कार्यरत है । बाबासहाब ने रिपब्लिकन पार्टी से जो आशा की होंगी उसे पुरा करने का काम हम कर रहे है ।

Related Articles

Back to top button