7. महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है अलसी, इसके सेवन से दूर होती हैं कई परेशानियां

अलसी के बीज पोषण से भरपूर छोटे बीज होते हैं, जिन्हें आमतौर पर फ्लैक्ससीड या अलसी के नाम से भी जाना जाता है। ये टेस्ट कुछ-कुछ मिट्टी और अखरोट की तरह होता है। स्टडी के मुताबिक अलसी के बीज आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको अलसी से होने वाले फायदे बताएंगे।
स्किन और बालों
अलसी के फायदे बालों और त्वचा के लिए भी देखे जाते हैं। अलसी के बीज विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत हैं। अलसी के तेल को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सीधे स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। यह बालों को मजबूत बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसी तरह अलसी के बीज का जेल बालों और त्वचा को फायदा पहुंचा सकता है। बालों पर अलसी का जेल लगाएं और बाल धोने से 1 घंटे पहले धो लें। यह बालों और चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करेगा।
पीरियड्स रेगुलर करने में असरदार
अलसी में प्रोजेस्टेरोन पाए जाते हैं, इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3s और 6s भी काफी मात्रा में पाया जाता है। अलसी के बीज ओव्यूलेशन और मासिक धर्म के बीच सामान्य लेंथ बनाए रखकर महिलाओं को फायदा पहुंचाते हैं। यह गर्भधारण की संभावना को बढ़ाकर महिलाओं को प्रजनन क्षमता में भी मदद करता है। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। पीसीओएस में भी इसके कई लाभ देखे गए हैं।
वजन घटाने में फायदेमंद
अलसी के फायदों में वजन कम करना भी शामिल है। वे ओमेगा फैट और फाइबर का एक हाई स्रोत हैं जिसके कारण वे आपको तृप्ति प्रदान करते हैं। पोषक तत्वों का उचित अवशोषण प्राप्त करने के लिए बेहतर है कि अलसी के पाउडर का सेवन किया जाए। यहां तक कि ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए इसके तेल का सेवन भी किया जा सकता है।
हार्मोन्स को करता है बैलेंस
अलसी में उच्च मात्रा में लिग्नान होते हैं जो हार्मोन असंतुलन के प्रभाव को कम करने में भूमिका निभाता है। लिग्नान फाइटोएस्ट्रोजेन के रूप में काम करते हैं, जिसका अर्थ है कि वे शरीर में एस्ट्रोजन के प्रभावों की नकल कर सकते हैं। यह मेनोपॉज के लक्षणों का अनुभव करने वाले किसी व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है। फ्लैक्स लिग्नांस ने कुछ प्रकार के हार्मोन-संवेदनशील ट्यूमर के विकास को कम करने में असरदार है।
कब्ज को रखता है दूर
कब्ज एक आम समस्या है जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यह कम फाइबर आहार, डिहाइड्रेशन और व्यायाम की कमी सहित कई कारणों से हो सकता है। अलसी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
हार्ट फ्रेंडली होते हैं अलसी के बीज
स्टडीज के मुताबिक ओमेगा फैटी एसिड के लिए अलसी के तेल के कैप्सूल लिए जा सकते हैं ये हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हृदय संबंधी लाभों के लिए अलसी के पानी का भी सेवन किया जा सकता है। अलसी को पीसकर पानी में डाल दें। इसके स्वास्थ्य लाभ के लिए अलसी के पानी का सेवन सुबह खाली पेट पिएं।



