अपराधराष्ट्रीय

ग्वालियर में मंदिर में पूजा करते समय सुबह साढ़े पांच बजे युवक की हत्या

गोल पहाड़िया इलाके में सुबह 5.30 बजे एक युवक की मंदिर में पूजा करते समय बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की हत्या सिर में किसी धारदार हथियार को मारकर की गई है। हत्यारों का पता नहीं लग सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

ग्वालियर-  गोल पहाड़िया इलाके में सुबह 5.30 बजे एक युवक की मंदिर में पूजा करते समय बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की हत्या सिर में किसी धारदार हथियार को मारकर की गई है। हत्यारों का पता नहीं लग सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे आरोपितों का पता लग सके। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या रंजिश के चलते की गई है। हत्यारा कोई करीबी हैं, क्योंकि यह जानकारी किसी करीबी को ही रही होगी कि वह सुबह 5:30 बजे मंदिर में पूजा करने के लिए जाएगा।

– पूजा करते समय पीछे से किया युवक पर वार

जनक गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोल पहाड़िया स्थित साहिबा की बगिया के रहने वाले अमर पुत्र रामबाबू रजक पूजा करने के लिए नवरात्र में रोज सुबह अपने घर के पास स्थित माता के मंदिर पर जाता था। रोज की तरह सोमवार सुबह वह मंदिर पर पूजा करने के लिए गया। सुबह करीब 5:30 बजे का समय रहा होगा, वह मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान मंदिर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। मंदिर में पूजा करते समय यही उसके सिर पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया। वह जोर से चीखा और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख सुनकर आसपास रहने वाले लोग मंदिर में पहुंचे। यहां पर युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत उसके स्वजनों को सूचना दी। जनक गंज थाने के सब इंस्पेक्टर पप्पू यादव ने नईदुनिया को जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही यह लोग मंदिर में पहुंचे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में कुछ देर उसका इलाज चला और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी है कि उसकी हत्या किसने की। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है साथ ही इलाके में रहने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

Related Articles

Back to top button