छत्तीसगढ़

1. स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर का खराब प्रदर्शन, टॉप-10 में भी नहीं बना पाई जगह

दिल्ली :  स्वच्छ सर्वेक्षण में राजधानी रायपुर का प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहद खराब रहा। जारी हुए सर्वेक्षण लिस्ट में रायपुर टॉप 10 की सूची से भी बाहर हो गया। पिछली बार रायपुर का 6वें स्थान पर रहा। वहीं इस बार 5 पायदान फिसलकर 11वें स्थान पर पहुंच गया।

10 लाख से अधिक जनसंख्या में रायपुर 11वें स्थान पर है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की लिस्ट में इस साल भी मध्यप्रदेश के इंदौर ने लगातार छठी बार बाजी मारी है। इंदौर फिर से देश का सबसे साफ शहर बना है। इसके बाद सूरत दूसरे और मुंबई तीसरे नंबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है। इसके बाद तीसरे नंबर महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को 11-11 अंक मिले है, लेकिन मध्यप्रदेश को पहला स्थान दिया गया। मंत्री ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश से ज्यादा अवॉर्ड छत्तीसगढ़ को मिला है। 5 और 3 स्टार रेटिंग में छत्तीसगढ़ बहुत आगे हैं। पाटन को ईस्ट जोन में प्रथम स्थान मिला है।

Related Articles

Back to top button