छत्तीसगढ़

कलम साक्षी के सम्पादक मो मुस्ताक होंगे हज ए उमराह में रवाना ,अमन-प्रकाश ने दी मुबारकबाद

नागपुर से 14 अक्टूबर को सुबह फजर के वक्त हवाई जहाज से मक्का मदीना (सवदी अरब ) के लिए रवाना होंगे।

बिलासपुर। कोरोना का असर कम होने के बीच दो साल बाद फिर से सऊदी अरब सरकार ने विदेशी यात्रियों को हज / उमराह यात्रा पर आने की इजाजत दे दी है. इस साल सऊदी सरकार ने भारत के लिए 79,237 यात्रियों का कोटा रखा है. कोरोना के कारण 2020 और 2021 में सऊदी अरब ने विदेशी यात्रियों के हज करने पर रोक लगा दी थी. लेकिन इस बार सऊदी सरकार ने कुछ शर्तों के साथ विदेशी यात्रियो को इसकी इजाजत दे दी है. हज यात्रा वो होती है जिसपर दुनिया का हर मुसलमान जाना चाहता है।

कलम साक्षी के सम्पादक मो मुस्ताक होंगे हज ए उमराह में रवाना ,अमन-प्रकाश ने दी मुबारकबाद

कलम साक्षी अख़बार के सम्पादक मो. मुस्ताक भी 12 अक्टूबर को नागपुर के लिए रवाना होंगे और नागपुर से 14 अक्टूबर को सुबह फजर के वक्त हवाई जहाज से मक्का मदीना (सवदी अरब ) के लिए रवाना होंगे।अमन-प्रकाश के कार्यकारी सम्पादक एम.डी. आरिफ ने उन्हें हज ए उमराह जाने की मुबारक बाद दी।

इस बार हज ए उमराह में बिलासपुर से कलम साक्षी अख़बार के सम्पादक मो. मुस्ताक भी 12 अक्टूबर को नागपुर के लिए रवाना होंगे और नागपुर से 14 अक्टूबर को सुबह फजर के वक्त हवाई जहाज से मक्का मदीना (सवदी अरब ) के लिए रवाना होंगे। अमन-प्रकाश से बातचीत करते हुए जनाब मो मुस्ताक ने बताया कि हज ए उमराह जाने का मौका मिला है अल्लाह का शुक्र है कि दायरे रसूल की जियारत होगी, वहाँ जाकर मुल्क हिंदुस्तान की समस्त लोगों की सलामती व तरक्की की दुआ करेंगे।
अमन-प्रकाश के कार्यकारी सम्पादक एम.डी. आरिफ ने उन्हें हज ए उमराह जाने की मुबारक बाद दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button