आज देश करेगा टेक्नोलॉजी के नए युग में प्रवेश, PM Modi के हाथों होगी 5G क्रांति की शुरूआत
दूरसंचार कंपनियों के जल्द से जल्द 5जी सेवा चालू करने की तैयारियों में जुटने से भारत आने वाले वक्त में बेहतर डेटा स्पीड और रुकावट फ्री वीडियो के लिए तैयार हो रहा है।

एम.डी.आरिफ की रिपोर्ट
नई दिल्ली | भारत के लिए आज का दिन बड़ा खास होगा। आज देश से भारत देश टेक्नोलॉजी के नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी (5G) सेवाओं की लॉन्चिंग करने जा रहे है। दूरसंचार कंपनियों के जल्द से जल्द 5जी सेवा चालू करने की तैयारियों में जुटने से भारत आने वाले वक्त में बेहतर डेटा स्पीड और रुकावट फ्री वीडियो के लिए तैयार हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार सुबह 10 बजे प्रगति मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद भारतीय मोबाइल सम्मेलन की एग्जिबिशन का उद्घाटन करने के बाद इसका दौरा करेंगे।
यह लॉन्चिंग भारतीय मोबाइल सम्मेलन ( IMC 2022 ) के छठे संस्करण में होगी। इस बार आईएमसी का आयोजन आज से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा और इसका विषय ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ रखा गया है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य द्यमियों, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
ये सबकुछ बदल जाएगा भारत में
– 5जी नेटवर्क कई गुना तेज स्पीड प्रदान करेंगा और अरबों जुड़े डिवाइसों को एक ही समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनायेगा।
– यह एक वर्ग किलोमीटर में करीब एक लाख संचार डिवाइजों को सपोर्ट करेगा।
– यह सेवा 4जी से लगभग 10 गुना तेज होगी।
– 5जी के शुरू होने के बाद लोगों को स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर क्लाउड गेमिंग तक सब कुछ मिलेगा।
– 5जी दूरसंचार सेवाओं के जरिये कुछ ही सेकंड में मोबाइल और अन्य डिवाइसों पर बेहतर क्वालिटी वाले लंबी अवधि के वीडियो या फिल्म को डाउनलोड किया जा सकेगा।
– भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है।



