छत्तीसगढ़

स्व निर्मला देवी मिश्रा चैरिटेबल की संस्थापक डॉ आरती उपाध्याय ने संस्था के सभी लोगों ने अनाथों को भोजन कराया और वस्त्र भेंट किए

संस्था की तरफ से 51 लोगों के हायर एजुकेशन के लिए बच्चों का चयन किया।

रायपुर। स्व निर्मला देवी मिश्रा चैरिटेबल की संस्थापक डॉ आरती उपाध्याय ने अवगत कराया कि पितृपक्ष मोक्षदायिनी अमावस्या को संस्था के सभी लोगों ने अनाथों को भोजन कराया और वस्त्र भेंट किए। संस्था की तरफ से 51 लोगों के हायर एजुकेशन के लिए बच्चों का चयन किया।भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में संस्था ने पूरे 15 दिन गरीब,अनाथ बच्चों की जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई साथ ही संस्थापक सदस्य ज्योति शर्मा ने अनाथ बालिकाओं के विवाह का पूरा व्यय स्वयं करने की बात कही।

संस्था की संस्थापक डॉ आरती उपाध्याय ने बताया कि निर्धन परिवार का अंतिम संस्कार और शिक्षा का जिम्मा मैंने लिया है और अंतिम सांस तक निर्वहन करूंगी।आज अमावस्या पर महादेव की नगरी में निर्धन परिवार के लिए तर्पन करते हुए फल वितरण किया गया। संस्था निरंतर कोरोना काल से जान को जोखिम में डालकर सेवा में लगे रहे।

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button