छत्तीसगढ़

2. रायपुर में 11 की रात निकलेगी झांकी:33 जगहों पर बनाया गया विसर्जन कुंड; झांकी में वारदात का शक, रातभर में 84 बदमाश गिरफ्तार

रायपुर में 11 सितंबर की रात झांकी निकाली जाएगी। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाएं, अलग-अलग झांकियों से सजाकर किसी परेड की तरह विसर्जन के लिए ले जाई जाती हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व्यवस्था में लग गया है। कोविड काल के बाद लगभग ढाई साल बाद झांकी निकाली जा रही है।

इस दौरान शहर के जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ हर साल जुटती है। इसके अलावा आम लोगों के लिए नगर निगम 33 जगहों पर कुंड बना रहा है जहां गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कर सकेंगे। झांकी की भीड़ में कोई कांड न हो पुलिस ने इस वजह से 84 बदमाशों को भी पकड़ा है।

झांकी पर कलेक्टर के निर्देश

  • साउंड सिस्टम का उपयोग धीमे स्वर में ही करें। डीजे/ धुमाल का तेज आवाज में बजाएं जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी
  • माल वाहक वाहनों में ध्वनि विस्तार यंत्र ( डी. जे. धुमाल, आदि) का प्रयोग किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।
  • गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को प्रारंभ होकर 12 सितंबर को महादेव घाट, रायपुर में निर्धारित स्थल में विसर्जित होगी।
  • झांकी विसर्जन रूट शारदा चौक से जय स्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लिलीचौक, लाखेनगर, रायपुरा, महादेव घाट विसर्जन स्थल होगा।
  • गणेश विसर्जन महादेवघाट में नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा निर्धारित विसर्जन कुण्ड में करेंगे, नदी में नहीं।
  • समितियां झांकी आयोजन व्यवस्था में अग्नि दुर्घटना के बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र, फायर फाईटर। वालंटियर साथ रखेंगे। उन्हें परिचय पत्र देंगे ।
  • गणेश उत्सव समितियों की झांकियां शारदा चौक के पास लगाये गये स्टाल में तैनात अधिकारी / कर्मचारियों से नंबर प्राप्त करने के बाद आगे बढ़ेंगे।
  • विसर्जन एवं झांकी के दौरान ऐसी प्रतिमा या प्रदर्शनी न हो, जिससे किसी की भावना आहत होती हो।
  • झांकी के रूट में झांकी विद्युत तार से न टकराए, इसके लिए झांकी ऊंचाई ज्यादा न हो।
  • समितियां गणेश विसर्जन झांकी में शामिल होने वाले सदस्यों एवं स्वयं सेवकों की सूची, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर सहित थाना प्रभारी को देंगे।
  • झांकी में कांड का शक, जेल के बाहर लगी लाइन
    रायपुर की पुलिस को इनपुट मिला था कि झांकी की भीड़ में कुछ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए खास अभियान चलाकर अपराधियों, गुंडा-बदमाशों को पकड़ने का काम किया गया। पुलिस ने 84 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजने के साथ ही 5 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट 6 के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।
  • आम लोगों के लिए 33 जगहों पर कुंड
    आम लोगों के लिए नगर निगम कुंड बना रहा है, ये शहर के लगभग हर मोहल्ले के करीब होंगे। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया जा सकेगा।

    • जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में गोगांव में दुर्गा – हनुमान मंदिर, भनपुरी में छठवा तालाब शिव मंदिर के पास, गुढ़ियारी में मच्छी तालाब, खमतराई में शीतला तालाब के पास कुंड की व्यवस्था रहेगी।
    • जोन क्रमांक 2 में कूकरी तालाब, जोन क्रमांक 3 में एस एल आर एम सेंटर गोठान मोवा, कुष्ठ बस्ती तरुण नगर पंडरी तालाब पार और तेलीबांधा में इसी तरह जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में कंकाली तालाब, बूढ़ातालाब और चिरौंजी तालाब में कुंड की व्यवस्था रहेगी।
    • जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के तरुण नगर डंगनिया तालाब, रोहनीपुरम तालाब, लाखे नगर और मलसाय तालाब,जोन क्रमांक 6 में मठपुरैना पानी टँकी कुंड की व्यवस्था रहेगी।
    • जोन क्रमांक 7 में मोहबा बाजार चौक, महंत तालाब, कर्मा चौक, आमा तालाब, इसी तरह जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के शीतला तालाब रामदरबार गे कोटा और डूमर तालाब कुंड की व्यवस्था रहेगी।
    • जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में मोवा तालाब, खम्हारडीह तालाब, अवंति विहार तालाब कुंड की व्यवस्था रहेगी।
    • जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के पुरैना तालाब, अमलीडीह तालाब और गजराज बांध तालाब में अस्थायी कुंड की व्यवस्था रखी गई है। इन जगहों में से मच्छी तालाब, खमतराई शीतला तालाब, बूढ़ातालाब और गजराज बांध तालाब में दो – दो अस्थायी विर्सजन कुंड रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button