छत्तीसगढ़

3. स्टील फैक्ट्री में फटी भट्टी, क्रेन ऑपरेटर की मौत, दो की हालत गंभीर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर के उरला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में भट्टी फटने से 1 क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. मृतक क्रेन ऑपरेटर का नाम कुलदीप गुप्ता बताया जा रहा है. घटना के फैक्ट्री के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है, फ़िलहाल उरला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button