छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति एवं जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाए जा रहे अभियान नई सुबह नई शुरुआत से प्रभावित होकर नक्सलियों ने किया गया आत्मसमर्पण
नक्सलियों ने किया गया आत्मसमर्पण

नवीन गोंदी की रिपोर्ट
कोंटा। जिला सुकमा में सुंदरराज पी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, छत्तीसगढ़ , राजीव कुमार ठाकुर उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ परिचालन कोंटा रेंज एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा प्रदुम्न कुमार सिंह कमांडो 151 वाहिनी सीआरपीएफ विष्णु चरण मुखिया तीर कमान अधिकारी 151 वी वाहिनी सीआरपीएफ किरण चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल सुकमा गौरव मंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नई सुबह नई शुरुआत से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय रही 1 महिला सहित सेल नक्सलियों जिसमें महिला मड़कम हिड़मे पिता मड़कम कोसा उपाध्यक्ष जनताना सरकार ग्राम इनकाल थाना पामेल जिला बीजापुर 2. पूनेम जोगा पिता पूनेम कन्ना ग्राम एनमा मोड़ा थाना चिंता गुफा जिला सुकमा 3. कारम शुक्कु पिता कारम मासा साकिन बुद्गिचेरी जिला बीजापुर दिनांक 6. 9. 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंटा में गौरव मंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, गिरजा शंकर साहू पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कोंटा, रोहित शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा , सुजीत कुमार सुमन सहायक कमांडेंट 151 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया नक्सलीगण थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएसपी कोंटा व यूआईसी 151 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। सभी आत्मा समर्पित नक्सलियों को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।
,,,,,,,



