Uncategorizedछत्तीसगढ़

3. छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग, एक अफसर रायपुर से बस्तर भेजे गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 13 अफसरों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। संयुक्त कलेक्टरों को अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। कई विभागों के महाप्रबंधकों को प्रमोशन देकर उसी विभाग में फिर पदस्थ कर दिया है। सिर्फ एक अफसर को रायपुर से बस्तर ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार की देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक राजीव कुमार पांडेय संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर रायगढ़ जिला, अरविंद कुमार पांडेय महाप्रबंधक छग पाठ्य पुस्तक निगम नवा रायपुर, निष्ठा पांडेय तिवारी संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला, चंद्रकांत कौशिक संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर धमतरी जिला, सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल महाप्रबंधक सीएसआईडीसी रायपुर, अविनाश भोई संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर गरियाबंद जिला बनाए गए हैं।

प्रेमकुमार GM एनआरडीए, अरुण OSD सीएम सचिवालय
प्रेमकुमार पटेल महाप्रबंधक एनआरडीए नवा रायपुर, दुर्गेश कुमार वर्मा संयुक्त कलेक्टर महासमुंद से अपर कलेक्टर महासमुंद जिला, सुश्री लवीना पांडेय संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर जशपुर जिला, इंद्रजीत बर्मन संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर कबीरधाम जिला, अरुण कुमार मरकाम विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय, राजेश कुमार पात्रे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मंत्री नगरी प्रशासन एवं विकास, हरेश मंडावी संयुक्त कलेक्टर रायपुर से अपर कलेक्टर बस्तर जिला बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button