छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारायण कुमार बंछोर ने दिया स्वास्थ्य और योग का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी नारायण कुमार बंछोर ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।

अपने संदेश में श्री बंछोर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर और मन को ऊर्जावान, सक्रिय एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी और सरल माध्यम है।


उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को रोगों से दूर रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
श्री बंछोर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
अंत में उन्होंने सभी से योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा—
“आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, खुशहाल एवं निरोग समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”
योग करें, निरोग रहें।
— नारायण कुमार बंछोर

Related Articles

Back to top button