छत्तीसगढ़

भाजपा सदर बाजार मंडल के प्रचार-प्रसार प्रभारी शाहिद भाई ने विजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल के प्रचार-प्रसार प्रभारी शाहिद भाई ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विजय अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर शाहिद भाई ने विजय अग्रवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विजय अग्रवाल निरंतर समाज एवं संगठन की सेवा करते हुए नए आयाम स्थापित करें।


जन्मदिवस के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी विजय अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button