भाजपा सदर बाजार मंडल ने विजय अग्रवाल को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय, कर्मठ, जनप्रिय, सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी तथा अपने प्रेरणास्रोत बड़े भैया विजय अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय अग्रवाल का स्नेह, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहा है और आगे भी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

सभी कार्यकर्ताओं ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना की कि वे विजय अग्रवाल को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन प्रदान करें तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की शक्ति दें।
मंडल परिवार ने उनके जीवन में सुख, समृद्धि, यश एवं सफलता की कामना करते हुए जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



