छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने जोन 10 के अधिकारियों को लगाई फटकार, अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा?

रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 10 में आज नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोन क्षेत्र में लगातार प्राप्त हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए कि नोटिस जारी होने के बाद अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों से कहा गया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


इसके साथ ही बैठक में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित मॉनिटरिंग, त्वरित कार्रवाई तथा क्षेत्रीय निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद अनामिका सिंह भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले को लेकर अमन प्रकाश न्यूज़ लगातार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करता रहा है, जिसका असर अब प्रशासनिक बैठकों और कार्रवाई की तैयारी में साफ दिखाई देने लगा है।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जोन स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार पर वास्तव में अंकुश लग पाएगा? क्या जोन कमिश्नर शर्मा महापौर के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन कराएंगे? क्या अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम कसने की कार्रवाई जमीन पर दिखाई देगी या यह बैठक केवल निर्देशों तक सीमित रह जाएगी?
इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे। अमन प्रकाश न्यूज़ इस पूरे मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहेगा।
अगले अंक को पढ़ना न भूलें।

Related Articles

Back to top button