Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार अमरधारी मिश्रा को अंतिम विदाई, अमन प्रकाश न्यूज़ की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

एम डी आरिफ की कलम से..

छत्तीसगढ़। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक उगता छत्तीसगढ़ के संपादक श्री अमरधारी मिश्रा का 14 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई।

आज 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां परिजन, मित्रगण, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय मिश्रा ने अपने जीवन में पत्रकारिता के माध्यम से समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जाना मीडिया जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अमन प्रकाश न्यूज़ की ओर से स्वर्गीय अमरधारी मिश्रा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें

Related Articles

Back to top button