छत्तीसगढ़

7. आंगनबाड़ी में निकली भर्तियां, बिलासपुर और जगदलपुर में आवेदन की जानिए अंतिम तारीख

प्रदेश के कई जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्तियां होनी हैं. भर्तियों को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संबंधित विभाग की ओर से ये बताया गया है कि जो भी इच्छुक महिलाएं हैं वो आवेदन कर सकती हैं. आवेदन प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी.

बिलासपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती, आवेदन 16 अप्रैल तक करें

बिलासपुर में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट कोटा के तहत करगीकला के ग्राम पंचायत मनपहरी के आंगनबाड़ी केंद्र मनपहरी में कार्यकर्ता का पद रिक्त है. रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक लोग 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. विभाग की ओर से कहा गया है कि वो ज्यादा जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल हासिल कर सकते हैं.

जगदलपुर के दरभा में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

दरभा में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम पंचायत छिन्दगुर, ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा में कार्यकर्ता के 1-1 पद और ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के 1 पद पर भर्ती की जानी है. जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

सहायिका के लिए 12वीं पास और कार्यकर्ता के लिए 8वीं पास होना जरूरी

संबंधित विभाग की ओर से बताया गया है कि आवेदन करने वाली महिला या युवती की उम्र 18 साल से लेकर 44 साल के बीच की होनी चाहिए. स्थानीय निवासी को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी. कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं और सहायिका पद के लिए 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है.

यदि किसी केंद्र में निर्धारित योग्यता वाली आवेदिका नहीं मिलती है, तो नियमों के अनुसार कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा. यह नियुक्तियां पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय होगी, जिसमें शासन द्वारा तय मानदेय दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद मिलने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button