health

8. तपती गर्मी में शरीर के लिए वरदान है बेल! खून साफ करने के साथ ही बढ़ाता है चेहरे की चमक

गर्मियों के मौसम में कई ऐसे फल होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है. ऐसा ही एक फल बेल है, जिसे श्रीफल भी कहा जाता है. यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो आयुर्वेद में प्राचीन काल से इस्तेमाल होता आ रहा है. यह गर्मियों में विशेष रूप से उपयोगी होता है.

शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत रखता है. बेल का फल, पत्ते, बीज और जड़ सब कुछ औषधि की तरह काम करते हैं. परंतु गर्मियों के मौसम में बेल के जूस की डिमांड अधिक रहती है क्योंकि बेल का जूस हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं.

बेल का जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. बेल के फल के गूदे से बना शरबत या मुरब्बा कब्ज, गैस, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह फल सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही मिलता है. बाजारों में आसानी से रु 20 से लेकर रु 40 तक बेल के जूस का गिलास मिल जाता है.

बेल के पत्तों का रस डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है. यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट आप बेल के पत्तों को साफ पानी से धुलाई करने के बाद पीसकर रस निकालकर सेवन करने से डायबिटीज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.

बेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ‘C’ प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. यह संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से सुरक्षा करता है. बेल का सेवन हार्ट के लिए भी लाभकारी है. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है.

बेल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को जड़ से मजबूत करते हैं. बेल के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से कील-मुंहासे और फोड़े-फुंसियों से राहत मिलती है. बेल फायदेमंद होता है, लेकिन बेल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज पैदा कर सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button