छत्तीसगढ़

7. 5 घंटे अंधेरे में रहेंगे 17 इलाके, आज स्टेडियम-चांदनी चौक फीडर में होगा मेंटेनेंस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और मानसून से पहले आवश्यक तैयारियों के तहत बिजली विभाग ने बड़े स्तर पर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के प्रमुख फीडरों पर सुधार और ट्री कटिंग का काम किया जाएगा, जिसके चलते करीब 17 से अधिक क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार 33/11 केवी सर्किट हाउस उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी स्टेडियम फीडर और 11 केवी चांदनी चौक फीडर पर कार्य किया जाएगा। यह काम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा असर

मेंटेनेंस के तहत लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई (ट्री कटिंग) और तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में बिजली बाधित होने की समस्या को कम किया जा सके।

स्टेडियम फीडर से जुड़े सर्किट हाउस, वी.डी. मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी और केंद्रीय विद्यालय के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं चांदनी चौक फीडर अंतर्गत इंटेक वेल, राजापारा, बाग तालाब, भानुप्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेजबान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक और सोनार पारा इलाके भी बिजली कटौती की जद में रहेंगे।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button