छत्तीसगढ़

ग्राम गोडी की पूजनीय माताश्री हीरा बाई धीवर का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि!

ग्राम गोडी की पूजनीय माताश्री हीरा बाई धीवर का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि!

गोडी (प्रतिनिधि)।
ग्राम गोडी की पूजनीय माताश्री हीरा बाई धीवर का दिनांक 02 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 9:20 बजे निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर से परिवार सहित पूरे ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
स्वर्गीय हीरा बाई धीवर धार्मिक प्रवृत्ति की, सरल एवं सौम्य स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परिवार और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

🌹 अमन प्रकाश न्यूज़ की ओर से विशेष श्रद्धांजलि
अमन प्रकाश न्यूज़ परिवार की ओर से पूजनीय माताश्री हीरा बाई धीवर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को ग्राम गोडी में सम्पन्न किया जाएगा।
परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button