छत्तीसगढ़

दिग्विजय सिंह ने रायपुर में ली चाय की चुस्की, सिख समाज के दवाई लंगर की सराहना

पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य दिग्गविजय सिंह पहुँचे जुनेजा के चौराहे कार्यकर्ताओ से हुये रूबरू

रायपुर। दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश) एवं राज्यसभा सांसद, आज रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ देवेंद्र नगर स्थित चौक पर अचानक पहुँचे और स्थानीय लोगों के बीच चाय की चुस्की ली।
इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पटेल भी मौजूद रहे।

चौक पर सिख समाज द्वारा संचालित दवाई के लंगर को देखकर श्री सिंह ने कुलदीप जुनेजा एवं पूरे सिख समाज की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इसे सामाजिक सेवा और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने पुराने समर्थकों से मुलाकात कर पुराने दिनों को याद किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर शहर अध्यक्ष कुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे, सुनील भुवाल, संजय सोनी, श्रीनिवास, दलजीत चावला, भुप्पी सिंह, बंटी चावला, माधव छुरा, प्रवेश लखवानी, सागर तांडी, मकरंद तांडी, गुलाब माखीजा, राधे नायक, अरुण सिंह, आकाश नाग, विजय सिक्का, श्याम सिक्का, इमरान हिंगरा, जयंत मनवानी, राहुल श्रीवास्तव, शहबुद्दीन, गौतम यादव (मुन्नाभाई), सेवक महानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अचानक हुए दौरे से देवेंद्र नगर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button