छत्तीसगढ़

1. रायपुर एम्स में दर्दनाक हादसा, इलाज करा रहे मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

रायपुर।  राजधानी स्थित एम्स में शुक्रवार को एक मरीज दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 20 वर्षीय करण राठौर निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई है। युवक अपने परिवार के साथ कुछ महीनों से रायपुर के मोवा प्रेमनगर स्थित महेश सभा भवन में रह रहा था।

एसिड पी लिया था

उसने 29 दिसंबर 2025 को एसिड पी लिया था, जिससे उसकी आहार नली और पेट के अंदरूनी हिस्से बुरी तरह जल गए थे। इसी के इलाज के लिए वह एम्स के बी-ब्लॉक स्थित बी-चार वार्ड में भर्ती था।

शुक्रवार सुबह जब उसकी छोटी बहन अंकिता उसे नित्यकर्म के लिए ले जा रही थी, तभी उसने अचानक दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले की जानकारी मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने युवक के परिवार वालों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी सामने आई कि युवक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया।

इससे पहले भी अस्पताल में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

Related Articles

Back to top button