छत्तीसगढ़

3. तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, युवक की ऑन द स्पॉट डेथ, सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन

रायगढ़।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया. मृत के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र के जोरा पाली गांव का मामला है. बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी है. बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है. कोतरा रोड थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं.

जिला प्रशासन ने तत्काल 25000 का मुआवजा राशि और बस वाले की तरफ से 50,000 मुआवजा राशि दी गई, तब जाकर कहीं ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया.

 

Related Articles

Back to top button