छत्तीसगढ़

निगम मुख्यालय के सामने सूखा पड़ा गार्डन” फिर हुआ फाइल गायब?

रायपुर। नगर निगम मुख्यालय भवन के ठीक सामने स्थित शहीद पंडित विद्या चरण शुक्ल गार्डन की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। निगम के उद्यानिकी विभाग द्वारा उचित रखरखाव नहीं किए जाने के कारण गार्डन का लॉन सूख चुका है और क्यारियों में लगे फूल-पौधे लगभग समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित यह प्रमुख गार्डन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। गार्डन की साफ-सफाई, हरियाली और पौधों की देखभाल पर ध्यान नहीं दिए जाने से इसकी सुंदरता पूरी तरह प्रभावित हो रही है।


जानकारी के अनुसार, गार्डन के रखरखाव की जिम्मेदारी किस विभाग या एजेंसी के पास है, इसे लेकर भी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ रही है। चर्चा है कि रखरखाव से जुड़ी फाइल भी पिछले कुछ दिनों से निगम कार्यालय से गायब बताई जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन तत्काल गार्डन की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गार्डन की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल इस गार्डन की हरियाली और सुंदरता दोबारा लौट सके।

Related Articles

Back to top button