छत्तीसगढ़

2. बॉयफ्रेंड ने ब्लॉक किया मोबाइल नंबर, गर्लफ्रेंड ने घर आकर सीने में मारा चाकू, बीजेपी नेता के भतीजे की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सनसनीखेज घटना घटी है। मंगलवार की दोपहर में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। उसने चाकू मारकर बॉयफ्रेंड की हत्या की है। युवती ने यह घातक कदम इसलिए उठाया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय कामता प्रसाद सूर्यवंशी किराए के मकान में रहता था। साथ ही पास के एक होटल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय रोशनी सूर्यवंशी से उसकी पहचान छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। यही से बातचीत की शुरुआत हुई। इसके बाद यह प्यार में बदल गया है। फिर दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए।

दोनों के बीच शुरू हो गई अनबन

बिलासपुर पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर दो-तीन दिनों से दोनों के बीच में अनबन शुरू हो गई थी। कामता ने रोशनी से बात करना बंद कर दिया था। साथ ही उसका मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसी बात को लेकर रोशनी गुस्सा में आ गई। साथ ही उसे शक होने लगा कि कामता किसी और के साथ रिलेशनशिप में है। गुस्से में रोशनी कामता के घर पहुंची।

रोशनी ने मांगा फोन

तमतमाई रोशनी जब कामता के घर पहुंची तो उसने सबसे पहले उसका मोबाइल फोन मांगा। कामता ने फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान ही रोशनी ने कामता को सीने में चाकू मार दिया।

खून से लथपथ पड़ा था कामता

वहीं, चाकू लगने के बाद कामता के रूममेट ने शोर सुना। वह बाहर निकलकर आया तो देखा कि कामता खून से लथपथ पड़ा हुआ है। वह अस्पताल ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई।

रोशनी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रोशनी चाकू लेकर आई थी। कमरे में फोन को लेकर दोनों में विवाद हुआ और रोशनी ने चाकू मार दिया, जिससे कामता की मौत हो गई।

बीजेपी नेता का भतीजा था कामता सूर्यवंशी

गौरतलब है कि कामता सूर्यवंशी बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भतीजा था। हालांकि युवती का कहना है कि चाकू लेकर वह कामता को डराने आई थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। साथ ही हत्या से पहले क्या हुआ था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button