छत्तीसगढ़

1. तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो लोगो की मौत, दर्जनों घायल, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

महासमुंद : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना महासमुंद के तेंदूकोना की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही परिवार और आसपास के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब ग्रामीण वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर पलट गई। जानकारी के मुताबिक सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बढ़ाईपाली गए हुए थे

 

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को बागबाहरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल और मृतक टोंगोपानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button