छत्तीसगढ़

1. रायपुर के टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 घंटो से काबू पाने की कोशिश

रायपुर। सिलतरा इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आयी है। एक फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई थी। आग इतनी भयावह है कि शुक्रवार दोपहर तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार फायर रेस्क्यू टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना सिलतरा की फेस टू में गैलेक्सी नाम की फैक्ट्री में हुई है। यह फैक्ट्री पुराने टायरों का मोल्डिंग का काम करती है । मिली जानकारी में सामने आया की टायर के ढेर में ही बीती रात अचानक आग लग गई थी। फायर रेस्क्यू टीम द्वारा पीछे 12 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिह की जा रही है। रेस्क्यू में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री से दूर गांव भी है।

आस पास के इलाकों की बिजली गुल
मिली जानकारी के मुताबिक़ टायर की ढेर के आस-पास कुछ ऑयल के कंटेनर भी थे जिसकी वजह से आग और भड़क गई। बड़े ढेर में लगी आग बीते 12 घंटों से जारी है । अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर हैं जो लगातार राउंड लगा रही है। इन गाड़ियों के 8 से अधिक राउंड पूरे हो चुके हैं मगर आग अब भी जारी है। रेस्क्यू में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री से दूर गांव भी है फिलहाल आस-पास के इलाकों की बिजली काट कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है । उम्मीद जताई गई है कि 3 से 4 घंटे में इस आग पर काबू पाया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button