छत्तीसगढ़

1. प्रदेश के बस्तर-रायपुर संभाग में आज भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों तक मानसून सक्रीय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साध ही रायपुर और दुर्ग जिलों के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के मध्य से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज शनिवार को सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर, और गरियाबंद में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

राजधानी में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही मौसम साफ है, हालांकि मौसम विभाग ने राजधानी में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में दिन का तापमान आज 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

रविवार को ऐसा रहेगा

वहीं अगले दिन रविवार को मानसून सिस्टम के मध्य छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने से बस्तर संभाग के बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिलों समेत रायपुर संभाग के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा रायपुर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई है.

बीते दिन ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

शुक्रवार को 6 स्थानों पौड़ी-उपरोड़ा, लाभांडीह, हसौद, जांजगीर, बरमकेला एवं नया बाराद्वार में 7 से 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अनेक स्थानों पर 1 से लेकर 6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में 8 सें.मी. दर्ज की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button