छत्तीसगढ़

10. धमतरी, रायपुर, गरियाबंद सहित 15 जिलों में बरसेगी आग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. यहां आसमान से आग बरसेगी. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे. एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तीन संभागों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. विभाग का कहना है कि 21 मई को तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में गर्मी बढ़ेगी. इन दिनों में तापमान यहां 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. राज्य में गर्मी ने लोगों का हलाकार कर रखा है. मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी से बचने के उपाय करने की अपील की है.

मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 15 जिलों धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ के आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा. इस बीच, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तापमान 40.8 डिग्री, बिलासपुर में तापमान 40.6 डिग्री, जगदलपुर में तापमान 37.5 डिग्री, पेंड्रा में 41.0 डिग्री और रायपुर में तापमान 41.3 डिग्री पहुंच गया है. राज्य के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री से आसपास ही है. कई जगह बादल जरूर छाए हैं, लेकिन उसकी वजह से हो रही उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है.

जरूरी हो तो ही दोपहर में घरों से निकलें
इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से भीषण गर्मी से बचने उपाय करने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा है कि ज्यादा जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें, अन्यथा शाम के वक्त काम निपटाएं. दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि घर से निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह ढंक लें. आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं. ध्यान रखें कि अगर आप धूप में पैदल या बाइक पर निकल रहे हैं तो शरीर का कोई अंग धूप के संपर्क में न आए. अगर अंग धूप के संपर्क में आता है तो सनबर्न हो सकता है. जितना हो सके पेय पदार्थ पीते रहें. खासकर मठा और फलों का रस ज्यादा मात्रा में ले सकते हैं.

अंबिकापुर 40.8
बिलासपुर 40.6
जगदलपुर 37.5
पेंड्रा 41.0
रायपुर 41.3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button