छत्तीसगढ़

5. फिल्म ‘शैतान’ ने पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज होने के पहले ही दिन टिकट खिड़की पर 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने प्रमुख भूमिका निभाई है। काले जादू के तत्वों से भरपूर एक मनोरंजक कहानी बताई जा रही यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज की गई।

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है।

‘शैतान’ 2023 की गुजराती ‘हॉरर फिल्म’ ‘वश’ का हिंदी रीमेक है जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button