छत्तीसगढ़

8. जगदलपुर में हादसा, डबरी में डूबकर दो बच्चों को मौत, छह महीने में छह मासूमों की जा चुकी है जान

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंद में रविवार देर शाम दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। मृतक ईश्वरी तीन वर्ष पिता बुलकुराम और विकास चार वर्ष पिता नंदूराम एक ही मुहल्ले के थे। ईश्वरी अपनी मां रायमती के साथ हैंडपंप में गई थी। विकास भी साथ था। रायमती पानी भर रही थी, इसी दौरान दोनों बच्चे वहां से निकल गए। देर शाम सात बजे दोनों बच्चों का शव हैंडपंप से 500 मीटर दूर डबरी में मिला। पिछले डेढ़ माह में बस्तर और बीजापुर में पानी में डूबने से अभी तक छह बच्चों की जान जा चुकी है। सभी बच्चे पांच साल से कम आयु के थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button