छत्तीसगढ़

7. 25 नक्सलियों ने पुलिस के आगे किया सरेंडर, सिर पर था 37 लाख रुपये का इनाम, क्यो उठाया ये कदम?

बीजापुर.   छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है. यहां भैरमगढ़ एरिया कमेटी और गंगालूर एरिया कमेटी के 25 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इन सभी माओवादियों पर 37 लाख रुपये का इनाम था. सरेंडर के बाद नक्सलियों ने कहा कि उन्होंने शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति और बीजापुर पुलिस के ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर ये कदम उठाया है. बता दें, साल 2024 में अभी तक 170 माओवादी पुलिस के आगे सरेंडर कर चुके हैं. दूसरी ओर, पुलिस ने अलग-अलग माओवादी घटनाओं में शामिल 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button