छत्तीसगढ़

9. गर्मी में खूब खाएं दही लेकिन साथ में इन चीजों का न करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए अधिकांश लोग दही का सेवन करते हैं। दही में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यदि आप भी गर्मी में दही खाने के शौकीन हैं तो भूलकर भी दही के साथ इन चीजों का सेवन न करें।

खीरा व दही का सलाद

आयुर्वेद के अनुसार, दही के साथ खीरा खाने से भी परहेज करना चाहिए। दही के साथ यदि खीरा खाते हैं तो इससे कफ, सर्दी, खांसी हो सकती है। इससे साइनस की समस्या बढ़ सकती है।

फलों के साथ भी न खाएं दही

कई लोग दही में फल आदि मिलाकर खाते हैं। इसका शेक बनाकर सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ऐसा करने से शरीर को नुकसान होता है। दही की तासीर खट्टी होती है और फल मीठे होते हैं। ये तालमेल ठीक न होने के कारण पाचन बिगड़ता है।

मीट के साथ भी न खाएं दही

दही को मीट के साथ भी नहीं सेवन करना चाहिए। मीट में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। दही में कैल्शियम भी पाया जाता है। यदि मीट के साथ दही का सेवन करते हैं तो पाचन-तंत्र खराब हो सकता है।

फ्राइड फूड

दही की तासीर ठंडी और खट्टी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, ठंडी और खट्टी तासीर के कारण दही को यदि फ्राइड फूड के साथ खाया जाता है तो यह पाचन को प्रभावित करता है। यह आसानी से नहीं पचता है। अपच, कब्ज या गैस की समस्या हो सकती है।

दही में कभी न मिलाएं नमक

दही के साथ कभी भी नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा दही में शक्कर मिलाकर भी सेवन करने से बचना चाहिए। पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इससे प्रभावित होते हैं। दही को सादा खाना सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

 

Related Articles

Back to top button